{"_id":"64fb62fb5fbaa56f30043117","slug":"two-youths-of-the-district-drowned-in-the-sarayu-river-in-ayodhya-azamgarh-news-c-20-vns1017-354681-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: अयोध्या स्थित सरयू नदी में डूबे जिले के दो युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: अयोध्या स्थित सरयू नदी में डूबे जिले के दो युवक
विज्ञापन
अयोध्या दर्शन पूजन के लिए गए बिलरियागंज कस्बे के दो युवक शुक्रवार को सरयू नदी में स्नान करते समय डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों को नदी में उतार कर उनकी तलाश में जुट गई। देर रात तक गोताखोरों को सफलता नहीं मिली थी।
कस्बा के शहाबुद्दीनपुर मोहल्ला निवासी 19 वर्षीय सचिन जायसवाल पुत्र राकेश जायसवाल और कासिमगंज मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय अर्पित उर्फ सत्यम गुप्ता पुत्र ओंकार गुप्ता बृहस्पतिवार की रात दोस्तों के साथ कार बुक कर दर्शन-पूजन करने के लिए अयोध्या गए थे। शुक्रवार की सुबह सभी ने सरयू नदी में स्नान करने के बाद हनुमानगढ़ी और रामलला का दर्शन किया। इसके बाद बाजार में घूमते रहे।
दोपहर दो बजे बारिश होने पर सभी अयोध्या के तुलसीघाट पहुंचे। इस बीच सचिन व अर्पित सरयू नदी में स्नान करने लगे। इसी दौरान स्नान करते हुए वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथ रहे दोस्तों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस भी आ गई। गोताखोरों को बुलाकर उनकी तलाश शुरू कराई गई।
विज्ञापन
उधर, घटना की जानकारी होने पर दोनों के घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग अयोध्या रवाना हो गए। सचिन इंटर तक पढ़ने के बाद किराने की दुकान संभालता है जबकि अर्पित उर्फ सत्यम बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। बहरहाल, देर रात तक गोताखोरों को उन्हें तलाश करने में कोई सफलता नहीं मिल सकी थी।