फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two youths drowned in Saryu not found even after 24 hours

Azamgarh News: 24 घंटे बाद भी नहीं मिले सरयू में डूबे दो युवक

Sat, 09 Sep 2023 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Two youths drowned in Saryu not found even after 24 hours
अयोध्या घूमने गए दो युवक शुक्रवार को सरयू नदी में नहाने के दौरान डूब गए। 24 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी उनका पता नहीं चल सका है। परिवार के पुरुष सदस्य अयोध्या पहुंचे हुए हैं तो वहीं घर पर महिलाएं बिलख रही हैं। घर पर नाते-रिश्तेदारों का आना-जाना लगा है। परिजन शव आने इंतजार कर रहे है। दोनों युवक जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के निवासी हैं।
विज्ञापन

बिलरियागंज थाना क्षेत्र के कासिमगंज निवासी छह युवक चार पहिया बुक कर बृहस्पतिवार की देर रात अयोध्या दर्शन के लिए निकले थे। शुक्रवार की सुबह मित्रमंडली ने सरयु नदी में स्नान किया। इसके बाद श्रीराम जन्मभूमि समेत अन्य मंदिरों में जाकर दर्शन पूजन किया। इसके बाद घूमते हुए सभी पुन: सरयू नदी तट पर पहुंहे और नहाने के लिए नदी में उतर गए। दो युवक सचिन जायसवाल व सत्यम गुप्ता सरयू उफनाई जलधारा में फंस कर डूब गए। अयोध्या प्रशासन गोताखोरों की मदद से युवकों की तलाश में जुटा है। 24 घंटे के बाद भी दोनों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed