{"_id":"60c24e668ebc3ee48b1fa8c4","slug":"two-youths-died-in-a-collision-between-two-bikes-azamgarh-news-vns5941338144","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरदह थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
बरदह थाना के गोठाव गांव निवासी सिकंदर (30) पुत्र जेठू व नरवें गांव निवासी इंद्रसेन (24)पुत्र कन्हैया वैवाहिक कार्यक्रमों में भोजन बनाने का काम करते थे। बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे के लगभग दोनों एक बाइक पर सवार होकर कहीं से खाना बनाने के बाद घर लौट रहे थे। अभी वे शादीपुर गांव के पास ही पहुंचे थे कि सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार से उनकी टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक सवार को मामलू चोट आई वो बाइक स्टार्ट कर मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल सीएचसी भेजा जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक सिकंदर दो पुत्रों व इंद्रसेन एक पुत्र का पिता था।