{"_id":"660be382cd76e264410008a0","slug":"two-youths-died-after-hit-by-train-in-azamgarh-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत, दोनों परिवारों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत, दोनों परिवारों में मचा कोहराम
Tue, 02 Apr 2024 04:22 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 02 Apr 2024 04:22 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले के अलग- अलग थाना क्षेत्रों में ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, परिवा में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ जिले में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की जान चली गई। निजामाबाद व रानी की सराय थाना क्षेत्र में ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
पहली घटना निजामाबाद थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव के पास हुई। जिसमें गांव निवासी रामदुलारे (45) रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भिजवा दिया।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार मृतक मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। वह अविवाहित था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। दूसरी घटना रानी की सराय थाना क्षेत्र के मसानी माता मंदिर के पास हुई। जिसमें ट्रेन की चपेट में आकर भोलू राजभर (22) निवासी सेठवल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने भोलू के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन