फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two youths died after being hit by a car

कार की चपेट में आकर दो युवकों की मौत, एक घायल

Mon, 14 Jun 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Two youths died after being hit by a car
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के सादीसराय गांव के पास रविवार की देर रात तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीररुप से घायल हो गए। तीनों रेलवे स्टेशन पर आई सिमेंट की रैक से बोरी उतार कर बाइक से घर जा रहे थे।
विज्ञापन

रानी की सराय थाना क्षेत्र के रुदरी गांव का रहने वाला 22 वर्षीय ईश्वर राजभर पुत्र श्यामलाल मालगाड़ी के रैक से सीमेंट उतारने का काम करता था। रविवार की शाम सात रेलवे स्टेशन पर दिहाड़ी करके बाइक से घर लौट रहा था। सिधारी क्षेत्र के सादी की सराय गांव के निकट तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जबरदस्त हादसे में ईश्वर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक कार लेकर भागने लगा और कुछ ही दूरी पर ममरखापुर गांव निवासी साइकिल सवार विजय कुमार पुत्र छांगुर और रामजीत को टक्कर मार दी। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजा थे। इस हादसे में विजय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रामजीत को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। दो की जान लेने व एक को घायल करने के बाद कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई। पुलिस ने कार चालक को मय वाहन पकड़ लिया है। वहीं दोनों मृतकों के शव पीएम के लिए भेज दिया गया है। घायल रामजीत का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed