{"_id":"65ec2759807388d2fd04e0a7","slug":"two-youths-committed-suicide-by-hanging-themselves-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: एक ने पेपर खराब होने तो दूसरे ने पिटाई से आहत हो लगाई फांसी, दो युवकों की मौत से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: एक ने पेपर खराब होने तो दूसरे ने पिटाई से आहत हो लगाई फांसी, दो युवकों की मौत से मचा हड़कंप
Sat, 09 Mar 2024 02:39 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 09 Mar 2024 02:39 PM IST
सार
एक इंटरमीडिएट का पेपर खराब होने से परेशान था तो दूसरे ने प्रेम प्रसंग में प्रेमिका के परिजनों की पिटाई से आहत होकर जान दे दी। घटना से दोनों ही परिवारों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
परिजनों में मचा कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर शनिवार की रात दो युवकों ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। एक इंटरमीडिएट का पेपर खराब होने से परेशान था तो दूसरे ने प्रेम प्रसंग में प्रेमिका के परिजनों की पिटाई से आहत होकर जान दे दी। घटना से दोनों ही परिवारों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने दोनों ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
फूलपुर देहात निवासी अखंड प्रताप सिंह उर्फ गोलू 18 इंटरमीडिएट का छात्र था। शनिवार को उसका पेपर था। जिसकी तैयारी कर शुक्रवार की रात वह सोने के लिए अपने कमरे में चला गया। शनिवार की सुबह वह देर तक सोकर नहीं उठा तो परिजन उसे जगाने गए। दरवाजा अंदर से बंद था और कई आवाज देने पर भी अंदर से कोई आहट नहीं मिली। किसी तरह परिजनों ने कमरे में देखा तो अखंड शाल के सहारे पंखे के हुंक से लटक रहा था। इसके बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
दूसरी घटना मुड़ियार गांव की है। गांव निवासी अतुल मौर्या 24 एसी मैकेनिक था। गांव की ही किसी युवती से उसका प्रेम प्रसंग भी चल रहा था। परिजनों के अनुवार शुक्रवार को अतुल कहीं गया था। श्यााम में वापस लौट रहा था तो युवती के परिजनों ने रास्ते में उसे रोक कर मारपीट दिया और मोबाइल छीन लिया। युवती के परिजनों की पिटाई से आहत अतुल घर पहुंचा और कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। रात में जब परिजन खाना खाने के लिए बुलाने गए तो दरवाजा नहीं खुला। एक झरोखे से परिजनों ने अंदर झांका तो वह रस्सी के सहारे छत के चुल्ले से लटक रहा था। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने अतुल के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन