{"_id":"6a2d00643c47535ee006c7de","slug":"two-young-man-died-and-one-injured-in-road-accident-in-bhadohi-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही में दर्दनाक हादसा: ट्रक से टक्कर के बाद बाइक के उड़े परखच्चे, दो युवकों की मौत; एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में दर्दनाक हादसा: ट्रक से टक्कर के बाद बाइक के उड़े परखच्चे, दो युवकों की मौत; एक गंभीर
Sat, 13 Jun 2026 12:33 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:33 PM IST
सार
Bhadohi News: भदोही जिले में शुक्रवार की रात दर्दनाक हादसा हुआ। मिनी ट्रक में बाइक की टक्कर हुई, जिसमें दो की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल है, जिसको ट्रॉमा सेंटर में रेफर किया गया।
विज्ञापन
मौके पर छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भदोही नगर के शहीद तिराहा मिर्जापुर मोड़ पर शुक्रवार की देर रात आयशर मिनी ट्रक में बाइक की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार विकास यादव उर्फ आका (35 वर्ष) पुत्र श्यामा यादव निवासी भोगाव और अमन मिश्रा (25 वर्ष) पुत्र जयशंकर मिश्रा निवासी विट्ठलपुर की मौत हो गई। वहीं शुभम यादव (22 वर्ष) पुत्र इद्रशेन यादव निवासी कठारी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत चिंताजनक होने पर ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
भोगांव निवासी विकास यादव कठारी निवासी शुभम और विट्ठलपुर निवासी अमन मिश्रा के साथ एक अपाचे बाइक पर सवार होकर शुक्रवार की रात करीब 10 बजे गोपीगंज की तरफ आ रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग शहीद तिराहा पर लाई लादकर मीर्जापुर की ओर घूम रहे आयशर ट्रक में भिड़ गए।
विज्ञापन
टक्कर इतनी तेज हुई की बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना मे बाइक चला रहे विकास यादव की मौके पर मौत हो गई, वहीं अमन और शुभम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। चौकी प्रभारी शशांक बाजपेयी पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया। इलाज के दौरान अमन मिश्रा की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक विकास चार भाई में तीसरे नंबर पर था, वहीं अमन इकलौता पुत्र था। पुलिस ने ट्रक और बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।