Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two workers' bodies found by the roadside in six hours

Azamgarh News: छह घंटे में सड़क के किनारे मिले दो श्रमिकों के शव

Tue, 07 Jul 2026 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Two workers' bodies found by the roadside in six hours
अतरौलिया के बढ़या गांव में पंचनामा भरती पुलिस। संवाद
अतरौलिया। थाना क्षेत्र में सोमवार को छह घंटे के अंतराल पर दो श्रमिकों के शव मिले। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बढ़या गांव निवासी दिनेश उर्फ दिंसु (35) रविवार की दोपहर घर से बाजार सामान लेने के लिए गए थे। देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। मधई पट्टी मोड़ के पास गड्ढे में उनका शव मिला। मृतक के दो बेटे और एक बेटी हैं। पत्नी सरिता ने बताया कि दिनेश घर से खाना खाने के बाद सामान लेने के लिए बाजार गए थे। थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

नहर के किनारे मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
अतरौलिया। लोहरा गांव में रविवार की रात में रामलौट निषाद (45) का शव मिला। वे रात लगभग आठ बजे घर से शौच के लिए गांव के पास स्थित नहर की ओर गए थे। वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। उनका शव नहर के किनारे पड़ा मिला। पत्नी शशिकला देवी ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि उनके पति रात में शौच के लिए घर से निकले थे। फिर वापस नहीं लौटे। परिवार के लोगों ने खोजबीन की तो वे नहर के पास मृत अवस्था में मिले। मुझे आशंका है कि पति के साथ कोई अनहोनी हुई है। मृतक के साले लेदौरा निवासी निखिलेश निषाद ने बताया कि रामलौट मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। मृतक की छह बेटियां और एक बेटा है। थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article