फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two women hanged due to family dispute

पारिवारिक कलह के चलते दो महिलाओं ने लगाई फांसी

Wed, 01 Dec 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two women hanged due to family dispute
आजमगढ़। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर दो विवाहिताओं ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।द
विज्ञापन

पहली घटना पवई थाना क्षेत्र के मित्तूपुर बाजार की है। मित्तूपुर बाजार निवासीनी शबाना पत्नी मुजाहिद अली ने बुधवार को दिन किसी से फोन पर बात करने के बाद रूपट्टे के सहारे छत के चुल्ले से फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका का पति रोजीरोटी के लिए मुम्बई रहता है। मृतका दो बच्चों की मां थी। बलरामपुर संवाददाता के अनुसार बरदह थाना क्षेत्र के फतेही गांव निवासीनी 26 वर्षीय अंजली पत्नी मेरू ने मंगलवार की देर रात छत के चुल्ले से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। सुबह जब वे देर तक नहीं उठी तो परिजन उसे जगाने गए तो घटना की जानकारी हुई। परिजनों की सूचना पर बरदह थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका एक बच्चे की मां थी। घटना से परिवार में रोना-पीटना मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed