फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two vicious criminals who committed robbery and theft in Shahgarh of Sidhari were arrested

Azamgarh : सिधारी के शाहगढ़ में लूट व चोरी की घटना करने वाले दो शातिर अपराधी हुए गिरफ्तार, लूट के जेवरात बरामद

Tue, 19 Nov 2024 08:47 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 19 Nov 2024 08:47 PM IST
सार

आजमगढ़ पुलिस को कामयाबी मिली है और सिधारी के शाहगढ़ में लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो लुटेरे पकड़े गए हैं।  दो अभी भी फरार बताए जा रहे हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है और दावा है कि जल्द ही वो भी पुलिस की पकड़ में होंगे। पकड़े गए आरोपियों के पास से लूट के जेवर और तमंचा सहित कारतूस और नकर पकड़ी गई है।
 

विज्ञापन
Two vicious criminals who committed robbery and theft in Shahgarh of Sidhari were arrested
पुलिस ने किया लूट का खुलासा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सिधारी थाने की पुलिस व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा शाहगढ़ में हुए लूट व चोरी की घटना करने वाले दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट के करीब 1.5 लाख रुपये कीमत के जेवरात, तमंचा, कारतूस व 11 हजार रुपये नकदी बरामद किया। उक्त आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है।

विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने बताया कि मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र के पूनापार गांव निवासी इंद्रेश गोंड आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ स्थित अपने ननिहाल में रहते थे। तीन नवंबर को इंद्रेश गोंड ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि तीन नवंबर की रात तीन अज्ञात लोग पीछे से चैनल का ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे और उसकी नानी को मारने लगे।
विज्ञापन


शोर सुनकर उसकी मामी जागकर बीच-बचाव करने गईं तो वे सब मिलकर उसे और उसकी मामी को डंडे से मारने पीटने लगे। जिससे काफी चोट आ गई। इसके बाद बक्सा तोड़कर उसमें रखे उसकी मामी के गहने व पांच बैग व दो अटैची उठा ले गए। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सिधारी थाना प्रभारी को मंगलवार को जरिए मुखबीर सूचना मिली कि शाहगढ़ में लूट की घटना को अंजाम देने वाले अपराधी इस समय माल के साथ कहीं बाहर जाने की फिराक में बैठौली पुल से कुछ पहले दाहिने तरफ रास्ते पर खड़े होकर किसी का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस सक्रिय हुई और बताए हुए स्थान पर जा धमकी। पुलिस ने मौके पर जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर निवासी टेनी उर्फ सरताज आलम व खास बाजार निवासी शेरु उर्फ मो. महफूज गिरफ्तार कर लिया।


पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी हुए जेवरात, दो कारतूस व तमंचा और 11 हजार रुपये बरामद किए। वहीं दो आरोपी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बासूपार गांव निवासी शालिम व देवापार गांव निवासी नदीम फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed