{"_id":"6988cbecbefa06ab5209476c","slug":"two-trucks-carrying-sugarcane-going-to-ambedkar-nagar-were-caught-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-145190-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: अंबेडकर नगर जा रहे गन्ना लदे दो ट्रक पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: अंबेडकर नगर जा रहे गन्ना लदे दो ट्रक पकड़े
विज्ञापन
गन्ना लदे ट्रक के चालकों और अधिकारियों में होती बहस। संवाद
- फोटो : संवाद
अतरौलिया। क्षेत्र में गन्ना आपूर्ति को लेकर शनिवार देर शाम अंबेडकर नगर चीनी मिल की ओर जा रहे गन्ना लदे दो ट्रकों को सठियावं चीनी मिल के अधिकारियों ने लोहरा टोल प्लाजा के पास रोक लिया। मामला देर शाम तक चला और अधिकारियों के बीच चली बहस के बाद अंततः ट्रकों को छोड़ दिया गया।
जानकारी के अनुसार, सूचना मिलने पर मुख्य गन्ना अधिकारी डॉ. विनय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों ट्रकों को रुकवाया। उन्होंने मामले की जानकारी गन्ना विभाग व पुलिस अधिकारियों को दी। इसके बाद एसडीएम बूढ़नपुर, थानाध्यक्ष अतरौलिया, गन्ना समिति बूढ़नपुर के सचिव अशोक कुमार सिंह तथा समिति अध्यक्ष चंद्रजीत तिवारी भी मौके पर पहुंच गए।
टोल प्लाजा के समीप देर शाम तक गन्ना आपूर्ति को लेकर अधिकारियों के बीच बहस होती रही। इस दौरान मुख्य गन्ना अधिकारी डॉ. विनय प्रताप सिंह ने बताया कि गन्ना एक नियंत्रित फसल है और इसकी बिक्री केवल सरकार द्वारा आवंटित चीनी मिल को ही की जा सकती है। पकड़े गए दोनों ट्रक जनपद की सीमा से गन्ना लादकर अंबेडकर नगर की ओर जा रहे थे। पूछताछ के दौरान ट्रक चालकों द्वारा केवल मैन्युअल चालान प्रस्तुत किया गया, लेकिन गन्ना आपूर्ति को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा सका। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि सगड़ी तहसील क्षेत्र का गन्ना किसानों से औने-पौने दाम पर खरीदकर बाहर भेजा जा रहा था, इसके चलते ट्रकों को रोका गया।
विज्ञापन
हालांकि, मौके पर पहुंचे गन्ना समिति बूढ़नपुर के अध्यक्ष चंद्रजीत तिवारी एवं सचिव अशोक कुमार सिंह ने मैन्युअल चालान के आधार पर गन्ना को उसी समिति से संबंधित बताते हुए ट्रकों को छोड़ने की अनुमति दे दी। सचिव अशोक कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक चालक द्वारा बाबा ब्रह्मचारी गन्ना केंद्र का चालान प्रस्तुत किया गया था, इसके बाद गाड़ियों को छोड़ा गया।