Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two trailers collided on Link Expressway in azamgarh passenger body trapped cabin removed with gas cutter

लिंक एक्सप्रेसवे पर हादसा: दो ट्रेलरों की टक्कर, गैस कटर से केबिन को काटकर बाहर निकाला गया फंसे खलासी का शव

Tue, 17 Nov 2026 11:55 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 17 Nov 2026 11:55 AM IST
सार

आजमगढ़ जिले में लिंक एक्सप्रेसवे पर दो ट्रेलरों की टक्कर में खलासी की जान चली गई। गैस कटर से केबिन काटकर फंसे खलासी का शव निकाला गया। इस दौरान मौके पर हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Two trailers collided on Link Expressway in azamgarh passenger body trapped cabin removed with gas cutter
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व बचाव दल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के मनियारपुर गांव के पास गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत में मुरादाबाद के मुगलपुरा थाना क्षेत्र के तारिक नगर निवासी मोनू पठान (30) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस, फायर ब्रिगेड और बचाव दल ने गैस कटर की मदद से केबिन को काटकर शव बाहर निकाला। अतरौलिया थाना प्रभारी अश्वनी कुमार दुबे ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब तीन बजे दो ट्रेलर गोरखपुर की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
अतरौलिया थाना क्षेत्र के मनियारपुर गांव के पास एक्सप्रेसवे के पिलर नंबर 59.700 पर पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रेलर ने आगे चल रहे दूसरे ट्रेलर में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पीछे वाले ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया।
विज्ञापन


केबिन में मौजूद खलासी उसमें फंस गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उधर, हादसे के बाद दोनों ट्रेलरों के चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर भाग निकले। स्थानीय लोगों की सूचना पर यूपीडा का गश्ती दल, फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त

केबिन में फंसे खलासी को निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू किया गया। वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण खलासी को बाहर निकालने में परेशानी हो रही थी। बचाव दल ने पहले उसे सुरक्षित निकालने का प्रयास किया, लेकिन केबिन की स्थिति ऐसी थी कि रास्ता नहीं बन पा रहा था।

इसके बाद गैस कटर की मदद से केबिन के हिस्सों को काटकर रास्ता बनाया गया। काफी मशक्कत के बाद खलासी को बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही अतरौलिया थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

यूपीडा के गश्ती दल अधिकारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि दोनों ट्रेलर गोरखपुर की तरफ जा रहे थे। पीछे चल रहे ट्रेलर ने आगे चल रहे वाहन में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रेलर के केबिन में फंसे खलासी मोनू पठान की मौत हो गई।

अतरौलिया थानाध्यक्ष ने बताया कि हादसा पीछे से आ रहे ट्रेलर की टक्कर के कारण हुआ। फिलहाल पुलिस ने मृतक की पहचान कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। चालकों का पता लगाने के साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed