फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two teachers working on fake certificates sacked

आजमगढ़: फर्जी प्रमाण पत्रों पर नौकरी कर रहे दो शिक्षक बर्खास्त, वेतन की होगी रिकवरी

Sat, 19 Dec 2020 12:49 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 19 Dec 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
Two teachers working on fake certificates sacked
बर्खास्त - फोटो : अमर उजाला

फर्जी प्रमाण पत्रों पर पिछले कई सालों से जिले के परिषदीय स्कूलों में कार्य कर रहे दो शिक्षकों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) मंडल आजमगढ़ की जांच रिपोर्ट एवं सत्यापन के बाद इनके शैैक्षिक अभिलेख कूटरचित ढंग से तैयार किए गए मिले हैं। बीएसए ने  शुक्रवार को इन दोनों शिक्षकों को सेवा से बर्खास्त करते हुए संबंधित बीईओ को एफआईआर व आहरित की गई धनराशि की रिकवरी कराने के लिए निर्देश दिया गया।

विज्ञापन

 
शासन के निर्देश पर साल 2010 व इसके बाद से नियुक्त शिक्षकों की जांच में सामने आया कि वर्ष 2013 में शिक्षा क्षेत्र मार्टीनगंज के प्राथमिक विद्यालय चकटेउखर में देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र के इटहरा हजामं गांव निवासी अजय कुमार कुशवाहा की सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति हुई थी।
विज्ञापन


जांच टीम ने अजय कुमार कुशवाहा के अभिलेखों का सत्यापन कराया तो हाईस्कूल एवं इंटर के अंकों में अंतर पाया गया। इसके बाद उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन सहायक अध्यापक अजय कुमार कुशवाहा द्वारा बिना किसी सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित चल रहे हैं। इस कारण रजिस्ट्रर्ड डाक कार्यालय में वापस प्राप्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे यह स्पष्ट है कि अजय कुमार कुशवाहा द्वारा कूटरचित व तथ्य गोपन कर नियुक्ति प्राप्त की गई। वहीं दूसरी तरफ शिक्षा क्षेत्र महराजगंज के प्राथमिक विद्यालय बासथान में जौनपुर जनपद के केराकत थाना क्षेत्र के महादेवा गांव निवासी रमेश यादव सहायक अध्यापक के पद पर हैं।
 

जांच कमेटी ने रमेश यादव द्वारा जमा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र को सत्यापन के लिए जिलाधिकारी जौनपुर को भेजा। जहां सत्यापन के दौरान कार्यालय अभिलेख से मिलान किया गया तो प्रमाण पत्र पंजिका में अंकित नहीं है। उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था लेकिन अभी तक उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और बिना बताए विद्यालय में अनुपस्थित है।

जिसके कारण रजिस्ट्रर्ड डाक कार्यालय में वापस प्राप्त हो गई। बीएसए ने दोनों सहायक अध्यापकों के खिलाफ एफआईआर व आहरित की गई धनराशि की रिकवरी करने के लिए संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं।

जांच के दौरान दो शिक्षकों के अभिलेख फर्जी पाए गए हैं। दोनों शिक्षकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। बिना किसी सूचना के दोनों शिक्षक अनुपस्थित चल रहे हैं। उनके खिलाफ एफआईआर व आहरित की गई धनराशि की रिकवरी कराने के लिए संबंधित बीईओ को निर्देश दिए गए हैं।
अंबरीष  कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, आजमगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed