फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two teachers of Navodaya Vidyalaya killed, stirred up

नवोदय विद्यालय के दो शिक्षकों की मौत, मचा हड़कम्प

Mon, 12 Apr 2021 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Two teachers of Navodaya Vidyalaya killed, stirred up
सगड़ी (आजमगढ़)। तहसील क्षेत्र के जीयनपुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में एक सप्ताह के अंदर दो शिक्षकों की मौत हो गई। फिलहाल मौत के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चला है। एहतियातन बच्चों की छुट्टी कर दी गई है। सिर्फ 10वीं और 12वीं के लगभग 100 बच्चों को रोका गया है। जिनकी परीक्षाएं चल रही हैं।
विज्ञापन

तीन दिन पहले सामाजिक विषय के अध्यापक एसएन राय की मौत हुई थी। बताया गया कि उन्हें पहले से टाइफाइड और अन्य बीमारी थी। वहीं, गणित के प्रवक्ता कल्याण श्रीवास्तव की रविवार को बीएचयू में इलाज के दौरान मौत होने के बाद स्कूल में डर का माहौल है। प्राचार्य डॉ. एचएन पांडेय ने बताया कि एसएन राय होली की छुट्टी पर घर गए थे और तब से उनकी तबीयत बिगड़ी थी।
विज्ञापन

कल्याण श्रीवास्तव एक अप्रैल को छुट्टी पर गए थे। वह बनारस में पिता का इलाज करा रहे थे। वहीं पर उनकी भी तबीयत खराब हुई। फिर मौत की सूचना मिली। अभी किस बीमारी से मौत हुई इसकी पुष्टि नहीं हुई है। अध्यापकों की कोविड जांच कराई जाएगी। सर्दी, जुकाम, बुखार के लक्षण वाले अध्यापकों और बच्चों को घर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed