फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two students who went fishing died by drowning in Amrit Sarovar

Azamgarh News: मछली मारने गए दो छात्रों की अमृत सरोवर में डूबने से मौत

Thu, 02 Oct 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Two students who went fishing died by drowning in Amrit Sarovar
अंबारी। फूलपुर कोतवाली अंबारी शाहपुर के अमृत सरोवर में मछली मारने गए दो छात्रों की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर परिजनों को सौंप दिया और परिजनों ने उन्हें सुपुर्दे खाक कर दिया।
विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली के हाजीपुर तकिया निवासी फरहान 12 वर्ष पुत्र बदरे आलम और माजिद 17 वर्ष पुत्र मो. शरीफ बगल के अंबारी शाहपुर गांव के अमृत सरोवर में मछली मारने के लिए गए थे। मछली मारते समय फरहान गहरे पानी में चला गया। फरहान को डूबने से बचाने के लिए माजिद भी पोखरी में उतरा और डूब गया। सूचना मिलने पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को निकालकर आनन-फानन में उन्हें लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे। वहां जांच के बाद चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक फरहान कक्षा 6 और माजिद कक्षा 11 का छात्र था। फरहान 4 भाइयों में सबसे बड़ा और माजिद 4 भाइयों में तीसरे नम्बर का था। माजिद के पिता रोजी रोटी को लेकर विदेश में रहते हैं। वहीं फरहान के पिता घर पर ही रहते थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव का पंचनामा बनवाकर परिजनों को सौंप दिया। फरहान के शव का परिजनों ने देर रात सुपुर्दे खाक दिया। जबकि माजिद के पिता के विदेश होने के कारण उसका अंतिम संस्कार नहीं हो सका। लोग उसके पिता के आने का इंतजार कर रहे हैं। कोतवाली सच्चिदानंद ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस नहीं थी। परिजन शवों का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं थे। इसलिए शव को पंचनामा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूर्ति विसर्जन के दौरान बालक की डूबने से मौत

बरदह। थाना क्षेत्र के कोहरौली (खन्नी) गांव निवासी सिंकु यादव (15 वर्ष) की सोमवार शाम बेसो नदी पुल के पास मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब सिंकु मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन में शामिल था और सीढ़ियों से फिसलकर गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने की कोशिश में उसके बड़े पापा प्रमोद (40 वर्ष), ग्रामवासी अमरनाथ (40 वर्ष) व छोटा भाई आयुष (13 वर्ष) भी पानी में उतर गए और चारो डूबने लगे। शोर सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत रस्सी और साड़ी फेंककर तीनों को किसी तरह बचा लिया, लेकिन सिंकु गहरे पानी में डूब गया।

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और सिंकु की तलाश शुरू की। करीब घंटेभर की मशक्कत के बाद सिंकु का शरीर पानी की तह में मिला, परिजन उसे लेकर जिवली स्थित एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिंकु कक्षा आठ का छात्र था और दो भाइयों में बड़ा था। उसके पिता सुबोध यादव पटना में कैटरिंग (खाना बनाने) का कार्य करते हैं। मां गीता देवी बेटे की मौत से बदहवास हैं। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मृत्यु नहाने के दौरान पानी में डूबने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed