फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two sides clashed over fishing, 9 injured

मछली मारने को लेकर भिड़े दो पक्ष, 9 घायल

Fri, 16 Jul 2021 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Two sides clashed over fishing, 9 injured
आजमगढ़। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के परसीनियां गांव में मछली मारने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान जम कर लाठी-डंडे चले जिसमें पांच महिलाओं समेत नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय सरकारी अस्पताल पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

परसीनिया गांव निवासी चंद्रिका गोंड के घर के पास ही एक पोखरा है। इस पोखरे में शुक्रवार को चंद्रिका के परिवार के लड़के मछली मार रहे थे। इसी दौरान ग्राम प्रधान मौके पर पहुंच गए और लड़कों को मछली मारने से मना किया। इसके बाद चंद्रिका व परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान प्रधान पक्ष के लोग भी लाठी डंडा लेकर मौके पर आ गए और कहासुनी के बाद बात बढ़ने पर हमला बोल दिया। मारपीट की घटना में चंद्रिका पक्ष से चंद्रिका, टुल्लन, दीपक, आजाद, प्रीति, पूनम, सुषमा, सुनीता व प्रमिला घायल हो गए। सभी घायलोंको इलाज के लिए सीएचसी मेहनाजपुर भेज कर भर्ती कराया गया। जहां तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर मेहनाजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावरों की गिरफ्तारी को लेकर कवायद में जुट गई है। घटना से गांव में आक्रोश देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed