फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two sides clashed in electoral rivalry, seven injured

चुनावी रंजिश में भिड़े दो पक्ष, सात घायल

Fri, 28 May 2021 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Two sides clashed in electoral rivalry, seven injured
स्थानीय थाना क्षेत्र के गौरी गांव में शुक्रवार को चुनावी रंजिश बृहस्पतिवार को उस समय सतह पर आ गया जब परिषदीय विद्यालय में बारात रूकाने को लेकर पूर्व व नवनिर्वाचित प्रधान पक्ष के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों से कुल सात लोग घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। दो पक्षों में हुए मारपीट के बाद गांव में तनाव है। गौरी गांव के पूर्व प्रधान विजय नरायण यादव के समर्थक श्रीनाथ राजभर के यहां बृहस्पतिवार को शादी थी। मौसम खराब होने के चलते बारात गांव के परिषदीय विद्यालय में रूकना था, लेकिन चाभी नहीं मिलने के कारण पूर्व प्रधान ने स्कूल का ताला तोड़ कर बारात रूकने का बंदोबस्त करवा दिया। इस बात पर नवनिर्वाचित प्रधान ने प्रधानाध्यापक से ताला तोड़े जाने का कारण पूछा। इसके बाद प्रधानाध्यापक ने पूर्व प्रधान को फोन कर स्कूल पर बुला लिया। स्कूल पर ही पूर्व व नवनिर्वाचित प्रधान के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में पूर्व प्रधान की तरफ से 52 वर्षीय पूर्व प्रधान विजय नरायन यादव, 18 वर्षीय अमन यादव, 20 वर्षीया सरिता, 21 वर्षीय श्वेता व 35 वर्षीय रत्नेशधर द्विवेदी तथा नवनिर्वाचित प्रधान अभिषेक यादव पक्ष से 52 वर्षीय सुभाष, 19 वर्षीय गोलू घायल हो गए। सूचना पर एसओ अहरौला श्रीप्रकाश शुक्ला मौके पर पहुंचे और घायलों को अपने वाहन से सीएचसी अहरौला भेज कर भर्ती कराया। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष से पुलिस को तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed