{"_id":"5e4d714e8ebc3ef2607e4eaa","slug":"two-secretary-suspended-for-embezzlement-in-azamgarh-azamgarh-news-vns511708411","type":"story","status":"publish","title_hn":"गबन के आरोप में आजमगढ़ में दो सेक्रेटरी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गबन के आरोप में आजमगढ़ में दो सेक्रेटरी निलंबित
विज्ञापन
आजमगढ़। ब्लाक मोहम्मदपुर के गांव धरनीपुर की सेक्रेटरी रीता अस्थाना की ओर से स्थानांतरण के बाद भी चार्ज नहीं सौंपा जा रहा था। इसके साथ ही 11.15 लाख रुपये के शासकीय धन के दुरुपयोग का भा इनको दोषी पाया गया था। वहीं, जहानागंज ब्लाक के सेवटा गांव के सेक्रेटरी को भी शासकीय धन के दुरुपयोग का दोषी पाया गया था। दोनों को निलंबित कर दिया गया है।
जिला विकास अधिकारी ने बताया कि धरनीपुर की सेक्रेटरी रीता अस्थाना स्थानांतरण के बाद भी चार्ज नहीं दे रही थीं। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत सिंघड़ा में ग्राम निधि 6 के खाते से 8.89 लाख रुपये इंटरप्राइजेज चंद्रिका प्रधान और अपने नाम पते से और ग्राम पंचायत धरनीपुर में 2.64 लाख रुपये प्रमोद कुमार स्वच्छाग्रही के नाम से निकाल लिया था। स्थानांतरण के बाद भी चार्ज न देने और 11.53 लाख रुपये स्वयं, फर्म, प्रधान और स्वच्छाग्रही के नाम पर निकालकर शासकीय धन का गबन करने के आरोप में उन्हें निलंबित कर दिया गया है। साथ ही डीडीओ कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। साथ ही इसकी जांच बीडीओ ठेकमा को सौंपी गई है। इसके साथ ही जहानागंज ब्लाक के गांव सेवटा में सेक्रेटरी अजीत कुमार सोनी को 14 शौचालयों के धन के गबन का दोषी डीपीआरओ ने पाया था। जांच के दौरान शौचालय बने नहीं मिले थे। डीपीआरओ श्रीकांत दर्वे ने सेक्रेटरी अजीत कुमार सोनी को निलंबित कर दिया है। कार्रवाई से हड़कंप मचा है।