{"_id":"61d48eab85d6fb522568a815","slug":"two-quintals-of-banned-meat-recovered-two-arrested-four-absconding-azamgarh-news-vns6316290117","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कुंतल प्रतिबंधित मांस बरामद, दो गिरफ्तार, चार फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कुंतल प्रतिबंधित मांस बरामद, दो गिरफ्तार, चार फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। पुलिस ने प्रतिबंधित मांस कारोबारियों के खिलाफ सोमवार की रात अभियान चलाया। इस दौरान फूलपुर कोतवाली पुलिस ने एक क्विंटल व जीयनपुर कोतवाली में एक क्विंटल प्रतिबंधित मांस बरामद किया। इसके साथ ही पुलिस ने दो आरोपियों को भी पकड़ा है। जबकि चार अन्य मौके से भाग गए।
मेजवां संवाददाता के अनुसार फूलपुर कोतवाली पुलिस सोमवार की रात जगदीशपुर बैरियर पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक आटो आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने आटो को रुकने का इशारा किया तो उसमें सवार दो लोग आटो से कूद कर भाग गए। वहीं आटो चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आटो में एक क्विंटल प्रतिबंधित मांस बरामद किया। इसके अलावा आटो चालक अजीम निवासी मुड़ियार थाना कोतवाली फूलपुर के पास से पुलिस ने एक तमंचा व कारतूस बरामद किया। फरार साथियों का नाम बेलाल निवासी सदरपुर बरौली व अरशद निवासी जगदीशपुर थाना कोतवाली बताया।
सगड़ी संवाददाता के अनुसार जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर खालिसपुर गांव निवासी आजम के घर पर छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही आजम व उसका साथी भाग गए। वहीं आजम की पत्नी नगमा को पुलिस ने पकड़ा। तलाशी लेने पर मौके से एक क्विंटल मांस के अलावा दो चाकू, ठेहा, तराजू व बाट आदि बरामद किए। पुलिस ने नगमा का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है। वहीं आजम व उसके साथी की तलाश में जुटी है।