फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two-quintal brass bell stolen from Pauhari Baba Temple.

Azamgarh News: पौहारी बाबा मंदिर से दो क्विंटल पीतल का घंटा चोरी

Sat, 03 Oct 2026 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Two-quintal brass bell stolen from Pauhari Baba Temple.
मेंहनगर थाना क्षेत्र के मानपुर गांव स्थित पौहारी बाबा मंदिर से चोरों ने करीब दो क्विंटल वजन का पीतल का घंटा चोरी कर लिया। शनिवार सुबह श्रद्धालु पूजा करने मंदिर पहुंचे तो घंटा गायब मिला।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर श्रद्धालुओं ने थाना प्रभारी अभिराज सरोज को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अक्षय प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

मंदिर में लगे भारी-भरकम घंटे के चोरी होने से श्रद्धालुओं में नाराजगी भी है। मामले में विकास यादव ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच कर चोरों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर से पहले भी घंटा चोरी होने की घटनाएं चर्चा में रही हैं। स्थानीय ग्रामीण विकास यादव ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी अभिराज ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed