फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two prizes worth 10-10 thousand arrested in encounter

मुठभेड़ में 10-10 हजार के दो इनामियां गिरफ्तार

Tue, 15 Dec 2020 06:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
Two prizes worth 10-10 thousand arrested in encounter
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के गोसाईगंज बाजार में हुई दिलीप गिरी की गोली मार कर हत्या मामले में पुलिस ने मंगलवार को 10-10 हजार के दो इनामियां आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में निर्देश गिरी पुत्र शिव कुमार गिरी और शिवम गिरी पुत्र सुरेश गिरी निवासी नसरतपुर गोसाईगंज शामिल हैं। एक आरोपी को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। हत्या के इस मामले में आठ लोगों को नामजद किया गया था।
विज्ञापन

देवगांव कोतवाली के सोठौली गोपालपुर गांव निवासी 40 वर्षीय दिलीप गिरी पुत्र रमाशंकर गिरी की पिछले बुधवार को गोसाईगंज बाजार के सैलून पर पांच गोली गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने पट्टीदार दिनेश गिरी पुत्र शिवकुमार, नीरज गिरी पुत्र अशोक, राहुल गिरी पुत्र महेंद्र, शिवम पुत्र सुरेश, निर्भय गिरी पुत्र अशोक के साथ ही इनके साथी विजय यादव पुत्र रामचंद्र, अंजनी राय पुत्र उदय नरायन राय व अभिषेक राय पुत्र अंजनी राय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। घटना के अगले ही दिन पुलिस ने मृतक के पट्टीदारों द्वारा सड़क किनारे अतिक्रमण कर कराए गए अवैध निर्माण को जमीदोज करा दिया था। एक आरोपी अंजनी राय पुत्र उदय नरायन राय निवासी श्रीकांतपुर की गिरफ्तारी दिखाई थी। एसपी ने फरार आरोपियों पर 10 हजार का इनाम घोषित किया था। देवगांव पुलिस ने श्रीकान्तपुर मार्ग पर पुलिया के पास से मुठभेड़ में दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान निर्देश गिरी पुत्र शिव कुमार, शिवम गिरी पुत्र सुरेश गिरी के रूप में हुई है। कब्जे से एक पिस्टल, एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है। तीन आरोपी नीरज गिरी पुत्र अशोक, राहुल गिरी पुत्र महेन्द्र गिरी, निर्भय गिरी पुत्र अशोक गिरी निवासी गोसाईगंज फरार बताए जा रहे हैं। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मृतक दिलीप गिरी उर्फ बबलू ने वर्ष 2014 में हमारे चाचा अशोक गिरी उर्फ पप्पू की हत्या कर दी थी। इसी का बदला लेने के लिए सभी ने मिलकर दिलीप की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed