फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two people caught with seven and a half quintals of beef

सवा सात क्विंटल गोमास संग दो लोग को पकड़ा

Tue, 26 Apr 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two people caught with seven and a half quintals of beef
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बैरीडीह गांव के सिवान में छापेमारी कर सवा सात क्विंटल प्रतिबंधित मांस बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने दो मांस कारोबारियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाया जबकि 11 अन्य मौके से भाग निकलने में सफल हुए। मौके से पुलिस ने मांस काटने के उपकरण आदि भी बरामद किया है।
विज्ञापन

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि देवगांव कोतवाली पुलिस मंगलवार को क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि बैरीडीह गांवक े सिवान में नियाज के आम की बाग में दर्जन भर लोग प्रतिबंधित मांस काट रहे है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो बाग में लगभग 13 लोग मौजूद थे, जिसमें कुछ गौवध कर रहे थे तो कुछ मांस की बोटियां बना रहे थे। पुलिस के पहुंचते ही आधा दर्जन लोगों ने चापड़ व चाकू से पुलिस टीम पर हमला भी किया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो लोगों को पकड़ लिया जबकि 11 मौके से भाग निकलने में सफल रहे। पकड़े गए लोगों में कामरान व इश्तियाक अहमद शामिल थे। मौके पर दो गौवंश के चमड़ा व सवा सात क्विंटल मांस बरामद हुआ। इसके साथ ही मांस काटने में प्रयोग होने वाले उपकरण आदि भी बरामद हुए। दोनों पकड़े गए अभियुक्तों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed