फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two parties fight over disputed land, blockade imposed

Azamgarh News: विवादित जमीन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, लगाया जाम

Mon, 09 Jun 2025 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two parties fight over disputed land, blockade imposed
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के मुजार सुरैना गांव में विवादित जमीन को लेकर रविवार को दो पक्षों के बीच हुए टकराव और मारपीट के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर महुला पुलिस चौकी के सामने सड़क जाम कर दी। जाम के कारण 30 मिनट तक यातायात बाधित रहा, जिससे राहगीरों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

मुजार सुरैना गांव में खलिहान की भूमि और घुर गड्ढा को लेकर ग्राम प्रधान धनंजय पटेल और गांव के ही झारखंडे प्रसाद के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। रविवार को इस जमीन को लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी, जिसमें ग्राम प्रधान और प्रबंधक घायल हो गए थे। ग्राम प्रधान की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। सोमवार को फिर से इस विवादित जमीन को लेकर गांव और दलित बस्ती के लोग आमने-सामने हो गए, जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर रौनापार और जीयनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान पुलिस ने ग्राम प्रधान धनंजय पटेल को हिरासत में ले लिया। ग्राम प्रधान को थाने ले जाने की खबर से नाराज ग्रामीणों ने आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर दोपहर 12 बजे से 12.30 बजे तक सड़क जाम कर दी।
विज्ञापन

मारपीट में ग्राम प्रधान धनंजय पटेल की पुत्री दीक्षा (14) सहित सुदामा, हरिनाथ, सेवक, प्रेमशिला और आरती घायल हो गए। घायलों का इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है, जबकि दीक्षा को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। जाम की सूचना पर रौनापार थाना प्रभारी अनुपम जायसवाल, जीयनपुर कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। हल्का बल प्रयोग कर पुलिस ने जाम को समाप्त कराया। तहसीलदार सगड़ी विवेकानंद दुबे और नायब तहसीलदार नीरज कुमार त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि विवादित जमीन को जल्द खाली कराया जाएगा और आरोपी झारखंडे प्रसाद के खिलाफ भू-माफिया के तहत कार्रवाई की जाएगी। ग्राम प्रधान को पुलिस ने तत्काल रिहा कर दिया। थाना प्रभारी रौनापार अनुपम जायसवाल ने बताया कि घायल दीक्षा का मेडिकल कराया जा रहा है और मामले में विधिक कार्रवाई के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed