फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two parties came face to face over land dispute, one demolished the boundary

Azamgarh News: भूमि विवाद को लेकर आमने-सामने हुए दो पक्ष, एक ने गिराया बाउंड्री

Sun, 04 Feb 2024 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Two parties came face to face over land dispute, one demolished the boundary
कस्बा में भूमि विवाद को लेकर शनिवार को दो पक्ष आमने-सामने हो गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की बाउंड्री को गिरा दिया था। समय रहते एसडीएम और निजामाबाद पुलिस के हस्तक्षेप के चलते कोई बड़ा मामला नहीं हुआ और अधिकारियों ने वार्ता का दोनों पक्षों में समझौता करा कर शांत करा दिया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी श्रीराम गोंड के पूर्वजों की भूमि जमीन बेगपुर के पास है। अपनी भूमि पर वे दो दिन पहले चहारदीवारी का निर्माण कराए थे, जिस पर टिनशेड रखने की तैयारी थी। इस बीच गुरुद्वारा के कुछ सिख समुदाय के लोगों ने बाउंड्रीवाल को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस पर श्रीराम गोंड सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों के साथ थाने पर पहुंच गए और न्याय की गुहार लगाने लगे। जानकारी होने पर एसडीएम संत रंजन भी थाने पर आ गए। इसके बाद उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल को बुलाकर कागज नक्शा चेक किया। इसमें भूमि श्रीराम की पाई गई। सिख समुदाय ने बाउंड्री गलत तरीके से गिरा दिया। इसके बाद एसडीएम ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया और समझौता करा कर श्रीराम को उक्त भूमि पर निर्माण की अनुमति दे दिया। इसके बाद ग्रामीण थाने से वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed