फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two named including tent operator in Harsh firing case

हर्ष फायरिंग मामले में टेंट संचालक समेत दो नामजद

Wed, 01 Dec 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two named including tent operator in Harsh firing case
आजमगढ़। शहर कोतवाली के बगल में स्थित एक मैरेज हाल में 26 नवंबर को आयोजित वैवाहिक समारोह में हर्ष फायरिंग हुई थी। जिसका वीडियो वायरल होने पर एसपी ने प्रकरण को संज्ञान में लिया था। जिस पर शहर कोतवाली में बुधवार को मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में टेंट हाउस संचालक व वैवाहिक कार्यक्रम के आयोजक को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

शहर के एलवल मुहल्ला निवासी संतोष श्रीवास्तव के पुत्र अंकित की 26 नवंबर को शादी थी। शहर कोतवाली के बगल में स्थित मैरेज लॉन में वैवाहिक समारोह आयोजित था। इस दौरान स्टेज से ही कुछ लोग हर्ष फायरिंग किये थे। जिसका वीडियो वायरल हुआ। शहर कोतवाली के बगल की घटना होने के बाद भी पुलिस को जानकारी नहीं हुई। जब वीडियो वायरल हो गया तो एसपी ने प्रकरण को संज्ञान में लिया। इसके बाद शहर कोतवाली पुलिस सक्रिय हुई और हर्ष फायरिंग करने वालों की तलाश शुरू कर दिया। लेकिन हर्ष फायरिंग करने वालों की जानकारी अब तक पुलिस नहीं कर सकी है। उधर एसपी का दबाव शहर कोतवाली पर कार्रवाई को लेकर पड़ने लगा। जिस पर शहर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को मैरेज हाल की देख रेख करने वाले टेंट हाऊस संचालक
विज्ञापन

सतनाम सिंह पुत्र स्व. केशरी सिंह निवासी एलवल व कृष्णकांत श्रीवास्तव पुत्र चंद्रप्रकाश निवासी मुकेरीगंज के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया। हर्ष फायरिंग की वायरल वीडियो पर मुकदमा दर्ज होते ही हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed