फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two more police station in-charge on the target of SP, order of inquiry

एसपी के निशाने पर दो और थाना प्रभारी, जांच का आदेश

Thu, 09 Dec 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Two more police station in-charge on the target of SP, order of inquiry
पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त करने की कवायद में जुटे एसपी अनुराग आर्य के निशाने पर दो और थाना प्रभारी आ गए है। इन दोनों थाना प्रभारियों के खिलाफ एसपी ने प्रारंभिक जांच के आदेश दिए हैं। इसके पीछे गंभीर मामलों की विवेचना में लापरवाही बताई जा रही है। एसपी के इस कदम से पुलिस विभाग में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

संगीन घटनाओं में की जा रही विवेचना में देरी से एसपी अनुराग आर्य काफी गंभीर है। दो दिनों पूर्व दो थानाध्यक्षों के खिलाफ प्रारंभिक जांच का उन्होंने निर्देश दिया था। वहीं अब दो और थानाध्यक्षों के खिलाफ जांच का आदेश जारी कर दिया है। जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। पहला मामला मेंहनगर थाने का है। इस थाना क्षेत्र में बीते नौ अक्टूबर को लूट का मुकदमा दर्ज हुआ था। दो माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी इस घटना का खुलासा नहीं हो सका है। इस मामले की विवेचना थाने पर तैनात एसआई उदयराज सिंह द्वारा की जा रही है। इसी क्रम में नौ अक्टूबर को ही मेहनाजपुर थाना में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मुकदमे की विवेचना एसआई अतीक अहमद द्वारा की जा रही है। इस प्रकरण का भी अनावरण अब तक नहीं हो सका है। उक्त दोनों प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने दोनो थाना प्रभारियों के शिथिल पर्यवेक्षण, लापरवाही व उदासीनता बरतने को लेकर थाना प्रभारी मेंहनगर व मेहनाजपुर के खिलाफ भी प्रारंभिक जांच का आदेश जारी कर दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद इन दोनो थाना प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed