फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two miscreants planning to rob

लूट की योजना बना रहे दो बदमाश चढ़े हत्थे

Sat, 26 Dec 2020 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Two miscreants planning to rob
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली पुलिस शुक्रवार को क्षेत्र भ्रमण पर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नदौरा नहर पुलिया के पास से दो बदमाशों को तमंचा व चोरी के सामानों के साथ पकड़ लिया। जबकि तीन अन्य बदमाश मौके से भाग निकलने में सफल रहे।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस जब नदौरा नहर पुलिया पर पहुंची तो मौके पर पांच युवक खड़े दिखाई दिए। पुलिस ने उनकी घेराबंदी शुरू किया तो इसी दौरान बदमाशों की नजर पुलिस टीम पर पड़ गई। जिस पर एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया और फिर सभी मौके से भागने लगे। पुलिस टीम ने दौड़ा कर दो बदमाशों को पकड़ लिया जबकि तीन मौके से भाग निकलने में सफल रहे। पकड़े गए बदमाशों में सोनू सोनकर पुत्र बेलास सोनकर निवासी समतानगर कोतवाली जीयनपुर के पास से पुलिस ने तमंचा व कारतूस बरामद किया। वहीं दूसरा श्याम सुंदर राजभर पुत्र वासुदेव राजभर निवासी मसोना थाना कोतवाली जीयनपुर के पास से चाकू बरामद हुआ। पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में फरार बदमाशों का नाम नदीम पुत्र इकराम निवासी देवापार थाना जीयनपुर, अरविंद पुत्र मन्नु राम निवासी पुनापार थाना जीयनपुर व कलीम पुत्र इस्लाम निवासी शाहपुर नेवादा थाना जीयनपुर बताया। पांचों बदमाश नदौरा नहर पुलिया पर चुनहवा बाजार में लूट की योजना बना रहे थे। पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर पुनापार गांव निवासी अरविंद के घर से पुलिस ने चोरी के तीन जेनरेटर भी बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed