{"_id":"671411dffffb983caf081ec4","slug":"two-miscreants-demanding-three-lakh-ransom-arrested-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-122171-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: तीन लाख फिरौती मांगने वाले दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: तीन लाख फिरौती मांगने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने तीन लाख रुपये फिरौती मांगने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों का संबंध यूपी के टाॅप टेन अपराधियों में शामिल माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह से बताया जा रहा है।
एएसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि 18 अक्टूबर को अब्दुल रहमान निवासी अतरकच्छा बरडीहा ने थाना जीयनपुर में एक प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने बताया कि कुछ बदमाश जिनका अपराधी ध्रुव सिंह उर्फ कुन्टू सिंह से संबंध है, उन्होंने उनसे तीन लाख रुपये की फिरौती मांगी है।
अब्दुल रहमान ने पहले 1 लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया। इसके बाद उन लोगों द्वारा दो लाख रुपये की शेष धनराशि देने के लिए दबाव बनाया जाने लगा। उन्होंने इस संबंध में गांव के पूर्व प्रधान वसीम खान की मदद से पुलिस को सूचना दी। इस तहरीर पर 19 अक्टूबर को, उप निरीक्षक जाफर खान ने अपनी टीम के साथ आरोपी अब्दुल हई (59 वर्ष) और सोएब (33 वर्ष) को बरडीहा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। दाेनों आरोपी अतरकच्छा बरडीहा गांव के निवासी हैं। गिरफ्तार आरोपियों में अब्दुल हई के खिलाफ हत्या का प्रयास, रंगदारी और अन्य गंभीर अपराधों के मुकदमे दर्ज हैं। जबकि सोएब के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज है। संवाद ्