फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two-member team will investigate illegal recovery in the name of examination form

परीक्षा फार्म के नाम पर हुई अवैध वसूली की जांच करेगी दो सदस्यीय टीम

Tue, 09 Aug 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Two-member team will investigate illegal recovery in the name of examination form
आजमगढ़। बिलरियागंज के इंटर कालेज में इंटरमीडिएट व्यक्तिगत परीक्षा शुल्क के नाम पर अवैध वसूली की जा रही थी। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो गया। अमर उजाला ने तीन अगस्त को पेज दो पर ‘परीक्षा फार्म के नाम पर अवैध वसूली करते वीडियो वायरल’ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित की थी। जिसे संज्ञान में लेते हुए डीआईओएस ने इस मामले में प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगा लेकिन वह संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे सकीं। जिसे लेकर डीआईओएस ने दो सदस्यी टीम गठित कर जांच शुरू करा दी है। रानी की सराय निवासी संदीप विश्वकर्मा ने बिलरियागंज के एक राजकीय बालिका इंटर कालेज में एक अगस्त को प्राविधिकला विषय से इंटरमीडिएट व्यक्तिगत परीक्षा का फार्म जमा करने गए थे। जिसका शुल्क बोर्ड द्वारा प्रति विषय 206 रुपये व्यक्तिगत परीक्षा शुल्क निर्धारित है। बावजूद इसके विद्यालय में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा 700 से लेकर 800 रुपये तक की वसूली की जा रही थी। आरोप था कि यह कार्य प्रभारी प्रधानाचार्य की मिलीभगत से हो रहा है। इतना ही नहीं आरोप था कि 700 रुपये परीक्षा शुल्क इनके प्राइवेट चालक एवं विद्यालय में कार्यरत परिचारक के माध्यम से लिया जाता है। करीब तीन गुना प्रत्येक विषय पर वह अवैध वसूली कर रहे जिसका कोई रसीद भी नहीं दी जा रही है। जिला विद्यायक निरीक्षक उमेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगा गया था लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। दो सदस्यी टीम गठित कर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। जहां तक रही बात प्रधानाचार्य की तैनाती की तो यदि वह अधिक समय से वहां तैनात हैं तो उनका भी नाम स्थानांतरण की सूची में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed