{"_id":"6938738454449917f400bc97","slug":"two-labourers-riding-a-bike-died-in-a-road-accident-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-141902-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो मजदूरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो मजदूरों की मौत
विज्ञापन
पवई। थाना क्षेत्र के काशी–अयोध्या मार्ग पर स्थित सिकंदर पट्टी गांव के निकट देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो मजदूरों को रौंद दिया, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक रंजन कुमार (22) व कामेश्वर भगत (50) के रूप में हुई है। दोनों सुल्तानपुर जनपद के ढेमा स्थित एक विद्यालय में मजदूरी करते थे। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजन थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर देकर घटना की जानकारी दी है।
बिहार के मुजफ्फरपुर जनपद के साहिबगंज थाना क्षेत्र के रामपुर सितुआही गांव निवासी रंजन कुमार (22) और कामेश्वर भगत (50) सुल्तानपुर जनपद के ढेमा स्थित एक विद्यालय में मजदूरी करते थे। सोमवार शाम दोनों मजदूर एक बाइक पर सवार होकर जौनपुर जनपद के शाहगंज में अपने एक दोस्त से मिलने गए थे। देर रात दोस्त से मिलकर वे ढेमा, सुल्तानपुर वापस लौट रहे थे।
जब उनकी बाइक पवई थाना क्षेत्र के सिकंदर पट्टी गांव के निकट पहुंची, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।