फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two laborers carrying road lights in wedding procession died due to electric shock, groom also got burnt

Azamgarh News: बरात में रोड लाइट ले जा रहे दो मजदूरों की करंट से मौत, दूल्हा भी झुलसा

Sat, 01 Mar 2025 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two laborers carrying road lights in wedding procession died due to electric shock, groom also got burnt
- उपचार के लिए दूल्हे को अस्पताल में कराया गया भर्ती
विज्ञापन


- शादी की खुशी गम में बदली, मची चीख - पुकार

संवाद न्यूज एजेंसी

ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के भैंसपुर गांव में शनिवार की रात करीब 8:30 बजे बरात में सिर पर रोड लाइट ले कर जा रहे दो युवक हाई टेंशन तार की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दूल्हा भी झुलस गया।
मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं रथ पर बैठा दूल्हा भी झुलस गया। शादी की खुशी गम में बदल गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मेंहनगर थाना क्षेत्र के कुसमुलिया गांव निवासी सूरज पुत्र राजाराम की बरात शनिवार को बरदह थाना क्षेत्र के भैंसपुर गांव निवासी लालचंद सरोज के यहां जा रही थी। बरात गांव के कुछ दूर पहले ही रुक गई। दूल्हा रथ पर सवार होकर रोड लाइट के साथ दुल्हन के दरवाजे पर जा रहा था। घर से चंद कदम की दूरी पर पहुंचा ही था कि रास्ते के ऊपर से गुजरे हाई टेंशन तार की चपेट में रथ पर बैठा दूल्हा और सिर पर रोड लाइट ले जा रहे दो युवक हाई टेंशन तार की चपेट में आ गए। इस हादसे में सिर पर रोड लाइट ले जा रहे गोलू (17) पुत्र बालकिशन और मंगरु (25) पुत्र राजाराम निवासी बेनुवंशी जवाहर नगर वार्ड मेंहनगर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूल्हा भी झुलस गया। वहां मौजूद लोग किसी तरह दूल्हे को रथ से उतार कर आनन-फानन में अस्पताल ले गए। शादी का कार्यक्रम पूरी तरह से ठप हो गया। घटनास्थल पर चीख पुकार मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed