फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two including SSB jawan died in road accidents

Azamgarh News: 15 दिन की छुट्टी पर आए एसएसबी जवान को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मौत

Sun, 27 Nov 2022 07:36 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 27 Nov 2022 07:36 AM IST
सार

रौनापार थाना क्षेत्र के रामपुर देवारा गांव निवासी विजय कुमार पटेल (35) एसएसबी 35वीं बटालिनयन झारखंड में तैनात है। वर्तमान में उसकी ड्यूटी दुमका जिले में है। 15 दिन पूर्व वह छुट्टी पर घर आया हुआ था। शुक्रवार की शाम वह खेत से पैदल ही घर जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Two including SSB jawan died in road accidents
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आजमगढ़ में बलरामपुर जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एसएसबी जवान समेत दो की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। रौनापार थाना क्षेत्र के रामपुर देवारा गांव निवासी विजय कुमार पटेल (35) एसएसबी 35वीं बटालिनयन झारखंड में तैनात है। वर्तमान में उसकी ड्यूटी दुमका जिले में है। 15 दिन पूर्व वह छुट्टी पर घर आया हुआ था। शुक्रवार की शाम वह खेत से पैदल ही घर जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे विजय कुमार गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजनों ने जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया जहां देर रात उसकी मौत हो गई। इसी क्रम में अहरौला थाना क्षेत्र के गौरी गांव निवासी मग्घू विश्वकर्मा (65) शुक्रवार को दिन में बाइक की चपेट में आकर गांव के पास ही गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। मृतक दो पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed