फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two including old man died in road accidents

Azamgarh News: सड़क हादसों में वृद्ध समेत दो की मौत

Tue, 28 Mar 2023 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Two including old man died in road accidents
बिलरियागंज थाना क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में वृद्ध समेत दो की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना की सूचना मृतकों के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पहली घटना बैंक ऑफ बड़ौदा के पटवध सरैया शाखा के पास हुई। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार जगदीश राजभर (60) निवासी शादीपट्टी थाना मुबारकपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय कोई व्यक्ति उन्हें तत्काल अपने वाहन में लाद कर इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गया लेकिन जिला अस्पताल पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के समय मृतक बिलरियागंज से वापस घर लौट रहे थे। जगदीश राजभर दो पुत्र व छह पुत्रियों का पिता था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं दूसरी घटना गोरिया बाजार के पास रविवार की देर रात हुई। दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार दीपक (35) निवासी पथरपुरवा शांतिपुर थाना बिलरियागंज गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के समय वह भी बिलरियागंज से वापस घर लौट रहा था। दीपक को गंभीर चोट आयी थी और उसे जब तक अस्पताल ले जाया जाता तब तक मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में रोना-पीटना मच गया। सड़क हादसों में मृत हुए दोनों लोगों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed