फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two including a teenager died and one injured in two accidents

Azamgarh News: दो हादसों में किशोर समेत दो की मौत, एक घायल

Mon, 12 May 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Two including a teenager died and one injured in two accidents
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र में शनिवार और रविवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक किशोर और एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पहली घटना शनिवार शाम 7.30 बजे गोपालपुर गांव के पास हुई, जहां भितेहरा गांव निवासी कृष्ण उर्फ किशन राजभर (16) पुत्र रामकेश, बाइक पर पीछे बैठा था। बाइक शिवम (18) पुत्र संत विजय चला रहा था। पीछे से तेज रफ्तार से आ रही चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे कृष्ण की मौके पर मौत हो गई और शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक दो भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन

दूसरी घटना रविवार सुबह 11 बजे कौड़िया बाजार में हुई। कौड़िया निवासी उमाकांत (60) साइकिल से राशन लेकर लौट रहे थे। आजमगढ़ की ओर से आ रहे तीन युवकों ने बाइक से साइकिल को टक्कर मार दी। उमाकांत डिवाइडर से टकराकर मौके पर मृत हो गए। युवक बुलेट छोड़कर भाग गए। कप्तानगंज थाना प्रभारी विवेक पांडेय ने बताया कि दोनों मामलों में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed