{"_id":"5762e5114f1c1bca3811bd3b","slug":"two-houses-worth-rs-six-lakh-flown","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मकानों से छह लाख रुपये के सामान उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मकानों से छह लाख रुपये के सामान उड़ाए
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Thu, 16 Jun 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेतूगंज गांव निवासी दो लोगों के घरों में बुधवार की रात घुसे चोर नगदी सहित करीब छह लाख रुपये का आभूषण चुरा ले गए। चोर एक व्यक्ति के घर में छत के रास्ते और दूसरे के मकान में लगे पीछे का दरवाजा तोड़कर घुसे थे। गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हेतूगंज गांव निवासी अश्वनी सिंह बुधवार की रात परिवार के साथ बरामदे में सोए थे। रात को चोर छत पर चढ़कर सीढ़ी का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे और अटैची और बक्सा का ताला तोड़कर 30 हजार रुपये नगद और चार लाख रुपये के आभूषण चुरा ले गए। अश्वनी सिंह क्षेत्र के अच्छे काश्तकार हैं। इसी गांव के रहने वाले मटरु निषाद भी परिवार के साथ दरवाजे के बाहर सोए थे। रात को सुनसान माहौल पाकर चोर मकान के पीछे लगा दरवाजा तोड़कर भीतर घुस गए और दो लाख रुपये के आभूषण और कीमती सामान चुरा ले गए।
गुरुवार की सुबह परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी हुई। चोरी गए सामानों का मिलान कर थाने में तहरीर दी। सीओ बूढनपुर राधेश्याम ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर उन्होंने एसओ कप्तानगंज अशेषनाथ सिंह को मौके पर भेजे थे। पुलिस मुआयना कर लौट आई है। अभी रिपोर्ट नहीं दर्ज है, जांच की जा रही है।