फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two hospitals sealed for violation of Covid-19 protocol in Azamgarh

आजमगढ़ में कोविड-19 प्रोटोकाल के उल्लंघन पर दो अस्पताल सील

Tue, 25 Aug 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Two hospitals sealed for violation of Covid-19 protocol in Azamgarh
आजमगढ़। जनपद के अस्पताल लोगों का उपचार करने की बजाए लोगों को मरीज बनाने में जुटे हुए हैं। इसका खुलासा एसडीएम सदर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव कुमार के निरीक्षण में हुआ। मंगलवार को भी उनके द्वारा कोविड- 19 के प्रोटोकाल का उल्लंघन करने पर दो अस्पतालों को सील किया गया। वहीं उनके निर्देश पर नगर क्षेत्र में बिना मास्क के घूम रहे लोगों से 25 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन

देश में जब अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई तो सरकार ने कुछ निर्देशों के साथ अस्पतालों और दुकानों को खोलने का निर्देश दिया गया है। सभी को गेट पर ही सैनिटाइजर और थर्मल स्कैनर के साथ कर्मचारी तैनात करने का निर्देश दिया। साथ ही बिना मास्क के घूमने और दुकानों में लोगों के रहने पर पाबंदी लगा दी। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का निर्देश दिया। लेकिन जनपद के अस्पतालों और दुकानों पर खुलेआम इन नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इसका खुलासा एसडीएम सदर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव कुमार के निरीक्षण में हुआ है। उनके द्वारा निरंतर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को उनके द्वारा मेडिसिटी हास्पिटल जगदीशपुर का निरीक्षण किया गया। यहां पर उन्होंने कोविड-19 के प्रोटोकाल का उल्लंघन होते हुए। वहीं सिधारी स्थित ओपल हास्पिटल में धड़ल्ले से प्रोटोकाल का उल्लंघन किया जा रहा था। दोनों ही अस्पतालों में कोविड हेल्प डेस्क नहीं बनाया गया था। इस पर उन्होंने दोनो अस्पतालों को सील कर दिया। इस दौरान उनके निर्देश पर टीमों द्वारा जगह-जगह बिना मास्क के घूम रहे लोगों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की गई। जिसमें उनकी टीम द्वारा लगभग 25000 रुपये का जुर्माना लोगों से वसूला गया।
विज्ञापन

सदर तहसील में करा सकते हैं निशुल्क कोरोना जांच
आजमगढ़। एसडीएम सदर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव कुमार ने बताया कि सदर तहसील में भी अब कोरोना की जांच शुरू हो गई है। कोई भी व्यक्ति अगर अपनी जांच कराना चाहता है तो यहां पर आकर निशुल्क जांच करा सकता है। यह जांच प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम तीन बजे तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed