{"_id":"620a973848c73b1cae581c7b","slug":"two-honorable-houses-on-arto-road-still-dilapidated-azamgarh-news-vns6386219138","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ रोड पर दो माननीयों के घर, फिर भी जर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ रोड पर दो माननीयों के घर, फिर भी जर्जर
विज्ञापन
परानापुर से एआरटीओ को जाने वाले मार्ग का यह है हाल।-प्लान खबर की फोटो
- फोटो : AZAMGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनियोजित विकास ने शहर की सूरत बिगाड़ दी है। आए दिन निर्माण कार्यों के नाम पर सड़कें खोद दी जाती हैं और महीनों तक दुरुस्त नहीं की जाती हैं। टूटी सड़कें जहां राहगीरों को दर्द दे रही हैं वहीं गहरे गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं। परानापुर से एआरटीओ की ओर जाने वाली सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है जबकि इस मार्ग पर दो बड़ी पार्टियों के कद्दावर नेताओं के आवास हैं। जहां वे निवास करते हैं। इसके बाद भी इस सड़क की मरम्मत नहीं हो सकी।
परानापुर-एआरटीओ रोड के किनारे रहने वाले लोगों ने सड़क की तरफ जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी का ध्यान आकर्षित कराया है। उनका कहना है कि जिलाधिकारी खुद आकर सड़क देख लें तो इस गंभीर समस्या से निजात मिल सकती है। यह सड़क एक साल से क्षतिग्रस्त है। इतना ही नहीं यहां जलनिकासी की व्यवस्था ठीक न होने के कारण जलभराव बना रहता है। बारिश होने पर इस सड़क पर घुटने भर पानी भर जाता है। वर्ष 2021 में बारिश के कारण यहां कंधों तक पानी लगा था। पानी घटा तो जरूर लेकिन नाली जाम होने के कारण बहाव नहीं हो पा रहा था जिससे महीनों तक लोग जूझते रहे। प्रशासन ने जलनिकासी के लिए सड़क किनारे बनाए गए नालों की पटिया को तोड़कर नाली की सफाई की थी। इसके बाद पानी की निकासी हो सकी थी। तब से लेकर अब तक नाली का निर्माण यहां नहीं हो पाया। इतना ही नहीं कुछ स्थानों पर सड़क ठीक भी थी लेकिन बचीखुची सड़क को बिजली विभाग एवं इंटरनेट व गैस पाइपलाइन बिछा रही कंपनियों ने पूरा कर दिया। सड़क को तोड़कर केबल व पाइप डाली गई है। इसके बाद भी सड़क का निर्माण पूरा नहीं हो सका। इसकी वजह से स्थानीय लोग और राहगीर गिर कर घायल होते हैं।
कार्यदायी संस्थाएं बिना अनुमति के सड़क तोड़कर कार्य करती हैं और इसके बाद मरम्मत नहीं कराती हैं। हमें जानकारी मिलती है तो सड़क दुरुस्त कराई जाती है। अभी हाल ही में सड़क दुरुस्त की गई थी जो फिर से तोड़ दी गई। अब फिर से सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।-विजय सिंह, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग खंड-5