फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two groups of female students clash on the street; 12 injured.

Azamgarh News: सड़क पर भिड़े छात्राओं के दो गुट, 12 घायल

Fri, 09 Oct 2026 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Two groups of female students clash on the street; 12 injured.
मेंहनगर क्षेत्र के मालपार गांव के पास स्कूल के बाहर दो छात्राओं के बीच मारपीट के बाद जुटी भीड़।
मेंहनगर थाना क्षेत्र के मालपार गांव के समीप शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे स्कूल से घर लौट रही कक्षा 10 और 12वीं की छात्राओं के दो गुटों में मारपीट हो गई। इसमें 12 छात्राएं घायल हो गईं। इसके बाद घायल छात्राएं सीधे तहसील परिसर पहुंचीं और एसडीएम अशोक कुमार से मिलीं। एसडीएम ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए सभी को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भिजवाया। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के अभिभावकोंं ने तहरीर दे दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सिंहपुर स्थित एक इंटर कॉलेज में छुट्टी होने के बाद छात्राएं घर लौट रही थीं। इसी दौरान मालपार गांव के समीप छात्राओं के दो गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।
विज्ञापन


मारपीट में शिवांगी, अनुष्का, सुहाना, सुहानी, अंशिका और संजना समेत 12 छात्राएं घायल हो गईं। एसडीएम ने बताया कि घायल छात्राएं तहसील परिसर आईं और घटना की जानकारी दीं। तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर उन्हें सीएचसी भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सक जैनेंद्र कुमार ने बताया कि सभी घायलों को दवा और उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई। थानाध्यक्ष अभिराज सरोज ने बताया कि मामला स्कूली विवाद को लेकर छात्राओं के दो पक्षों के बीच मारपीट का है।


छात्राएं कक्षा 10 व 12वीं की हैं। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, दोनों पक्षों के अभिभावकों ने तहरीर देकर एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed