फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two girl child daughters badly scorched due to came in grip of high tension wire while playing in Azamgarh

आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा: खेलते समय परिवार की दो बच्चियां हाईटेंशन तार की चपेट में आईं, बुरी तरह झुलसीं, चल रहा इलाज

Wed, 20 Oct 2021 06:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 20 Oct 2021 06:08 PM IST
सार

दोनों मासूम बच्चियां छत पर खेल रही थीं, इसी दौरान वह तार की चपेट में आ गईं। दोनों बुरी तरह झुलस गई हैं, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
Two girl child daughters badly scorched due to came in grip of high tension wire while playing in Azamgarh
बिजली के तार से झुलसी बच्ची। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में बुधवार की दोपहर छत पर खेल रहीं एक ही परिवार की दो मासूम बच्चियां हाईटेंशन तार की चपेट में आ गईं, जिससे वो बुरी तरह से झुलस गईं। दोनों बच्चियों की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अतरौलिया थाना क्षेत्र के भोराजपुर गांव निवासी धर्मेंद्र के मकान में ग्वालियर के रहने वाले रिंकू अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह एक निजी कंपनी में यहां कार्यरत हैं। बुधवार की दोपहर रिंकू की दो पुत्री नंदिनी(11) और चार वर्षीय दिव्या छत पर खेल रही थीं। इस दौरान वह खेलते खेलते हुए पड़ोस के छत पर चली गईं।
विज्ञापन


पड़ोस की छत के पास से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में दोनों मासूम बच्चियां आकर झुलस गईं। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और उन्हें एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां हालत गंभीर देखकर प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed