{"_id":"60277752d8d79f726a76314a","slug":"two-died-in-road-accidents-two-referred-hospital-in-critical-condition-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सड़क हादसों में दो की मौत, दो गंभीर हालत में अस्पताल रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सड़क हादसों में दो की मौत, दो गंभीर हालत में अस्पताल रेफर
Sat, 13 Feb 2021 12:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:23 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में दो स्थानों पर हुए सड़क हादसों में जहां दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं, मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, अहरौला थाना क्षेत्र में थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव निवासी देवलास निषाद(55) की शुक्रवार रात करीब साढ़े 8 बजे बाजार से घर जा रहे थे। इसी दौरान गहजी इंटर कॉलेज के पास अज्ञात वाहन से उनकी टक्कर हो गई। जिससे देवलास की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
वहीं, भैंसासुर गांव निवासी रामवेस प्रजापति(50) अपने भतीजे सवीन्द्र(30) के साथ कहीं जा रहे थे। शुक्रवार रात आठ बजे गहजी के बर्तनी मोड़ के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इसमे दोनों चाचा-भतीजे घायल हो गए अस्पताल ले जाते समय रामवेस की मौत हो गई।
विज्ञापन
सवीन्द्र व दूसरा बाइक सवार महेन्द्र गौतम(34) गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों घयलों को जिला के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं, रामवेस के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों में कहोराम मचा हुआ है।