{"_id":"65028aef8617ebcd4d06c143","slug":"two-died-in-road-accident-in-azamgarh-unknown-vehicle-hit-bike-on-highway-2023-09-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Azazmgarh: सड़क हादसों में दो की मौत , हाईवे पर अज्ञात वाहन ने मारी बाइक में टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azazmgarh: सड़क हादसों में दो की मौत , हाईवे पर अज्ञात वाहन ने मारी बाइक में टक्कर
Thu, 14 Sep 2023 09:54 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 14 Sep 2023 09:54 AM IST
सार
आजमगढ़ जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में बुधवार देर रात दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना खाकीपट्टी अंडरपास के पास हाईवे पर तो दूसरी कोटिला पेट्रोल पंप के पास हुई।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बाइक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में बुधवार देर रात दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना खाकीपट्टी अंडरपास के पास हाईवे पर तो दूसरी कोटिला पेट्रोल पंप के पास हुई। वाराणसी जिले के रहने वाले नंदलाल यादव (45) का सिधारी क्षेत्र के रामपुर में भी मकान है। बुधवार रात वो बाइक से रामपुर सिधारी स्थित मकान पर किसी काम से आ रहे थे।
विज्ञापन
खाकीपट्टी अंडरपास के पर हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। नंदलाल एक पुत्र व दो पुत्रियों के पिता थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं दूसरी घटना कोटिला पेट्रोल पंप के पास हुई। जिसमें ट्रक की चपेट में आ कर अशोक यादव 50 निवासी हलधरपुर की मौत हो गई। पुलिस ने अशोक के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना के बाद से दोनों के परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन