फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two dead body found in azamgarh one found on railway track and second near pond

आजमगढ़ में मिले दो शव: एक रेलवे ट्रैक पर मिली सिर कटी लाश, तो दूसरी तालाब के किनारे मिली, मचा हड़कंप

Sun, 18 Jul 2021 10:15 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 18 Jul 2021 10:15 AM IST
सार

आजमगढ़ जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो युवकों की लाश मिली है। रानी की सराय थाना क्षेत्र और दूसरा फूलपुर थाना क्षेत्र है।

विज्ञापन
Two dead body found in azamgarh one found on railway track and second near pond
rail track - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। एक एक युवक का शव रानी की सराय थाना क्षेत्र में तालाब के किनारे मिला है, तो दूसरा शव फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिला है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना के सैदपुर गांव निवासी विनोद यादव(32 पुत्र लल्लन रानी की सराय थाना के ऊंचागांव में किराए के मकान में रहता था। रविवार की सुबह उसका शव ऊंचागांव पोखरे के पास पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची रानी की सराय थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन


एसओ दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि युवक की मौत शायद ज्यादा शराब पीने से हुई है। वैसे मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही चलेगा। मृतक की शादी हो चुकी है, अधिक शराब पीने की वजह से पत्नी ने उसे छोड़ दिया था। तब से वह ऊंचागांव बाजार में किराए के मकान में रहता था और मजदूरी आदि काम करता था। पुलिस ने मृतक के परिवार को सूचना दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात युवक की लाश
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मनरा गांव स्थित ढाबे के पीछे से रेलवे लाइन गुजरी हुई है। रविवार की भोर में कुछ लोग शौच आदि के लिए रेलवे लाइन की तरफ गए थे। इसी दौरान एक युवक की ट्रेन से कटी लाश लोगों ने देखी। लोगों की सूचना पर फूलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कवायद शुरू की। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed