{"_id":"69ea6e585f2e313be80cba27","slug":"two-days-before-tilak-thieves-ransacked-the-house-and-in-one-night-three-more-incidents-took-place-in-the-house-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-149070-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: तिलक से दो दिन पहले चोरों ने खंगाला घर, एक रात तीन और मकान में वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: तिलक से दो दिन पहले चोरों ने खंगाला घर, एक रात तीन और मकान में वारदात
विज्ञापन
बिलरियागंज थाना के चांदपुर में चोरी के बाद बिखरा सामान। संवाद
बिलरियागंज। थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में एक ही रात में चोरों ने चार घरों को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इस वारदात के बाद गांव में दहशत है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की।
थाना प्रभारी सुनील कुमार दुबे ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर के मुताबिक चोर सबसे पहले कमला राम के घर में सीढ़ी के रास्ते घुसे और तीन कमरों में रखे बक्सों व अटैचियों के ताले तोड़ डाले। कमला ने बताया कि चोरों ने घर में रखे दो बहुओं और एक बेटी के करीब सात लाख रुपये मूल्य के गहनों पर हाथ साफ कर दिया।
इसके बाद जगदीश के घर को निशाना बनाया। वहां उनकी बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। 25 अप्रैल को तिलक और 3 मई को विवाह प्रस्तावित है। चोर घर में रखे एक लाख रुपये नकद और शादी के लिए तैयार जेवर उठा ले गए। इससे परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
चोर श्रीनाथ के घर से 1500 रुपये और एक मोबाइल फोन उठा ले गए। वहीं, लाली देवी के घर में भी घुसपैठ की गई। लाली ने बताया कि रात करीब दो बजे बिजली गुल थी। घर में सो रहे एक लड़के के खांसने की आवाज सुनकर चोर घबरा गए और जल्दबाजी में केवल गुल्लक लेकर भाग गए।
सुबह घटना की जानकारी होते ही गांव में भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित परिवारों की मिली तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मौके पर जांच पड़ताल की गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।