फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two daughters died front of their mother in azamgarh they tried save drowning sisters

Azamgarh News: मां के सामने दो बेटियों की मौत, डूब रही बहनों को बचाने का किया था प्रयास; परिवार में मचा कोहराम

Fri, 28 Jun 2024 07:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 28 Jun 2024 07:04 PM IST
सार

Azamgarh News: शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहंचे और पोखरी से दोनों बहनों के शव को बाहर निकाला। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Two daughters died front of their mother in azamgarh they tried save drowning sisters
मौके पर मौजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के नोनरा पोखरी में शुक्रवार की शाम डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। वहां मौजूद मां ने डूबती हुई बेटियों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो सगी बहनों की हुई मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


बरदह थाना क्षेत्र के बरदह गांव निवासी रमेश विश्वकर्मा की पत्नी सरोज अपनी बेटी रिया विश्वकर्मा (13) व रानी (11) के साथ नोनरा पोखरी पर गई थीं। वह नहाने व कपड़ा धुलने के लिए पोखरी के किनारे मौजूद थीं। तभी उनकी बेटी रिया व रानी पोखरी में डूबने लगी।
विज्ञापन




बेटी को डूबता देख मां सरोज भी पोखरी में कूदी लेकिन दोनो को पकड़ नहीं सकी। जब तक उन्हें बाहर लाती तब तक उनकी डूबने से मौत हो गई। सरोज पोखरी से बाहर आकर जोर-जोर से शोर मचाने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed