फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two criminals of 25-25 thousand were caught in the hands of the police

25-25 हजार के दो ईनामियां अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

Sun, 07 Aug 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Two criminals of 25-25 thousand were caught in the hands of the police
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली पुलिस ने शनिवार को दो शातिर अपराधियों को पकड़ने में सफलता पाई। दोनों पर पुलिस अधीक्षक की तरफ से 25-25 हजार का ईनाम घोषित था। इनके पास से पुलिस ने एक-एक तमंचा बरामद किया है। दोनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि एसएचओ देवगांव हमराहियों के साथ शनिवार को क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान एनएच पर मोलनापुर तिराहे के पास से दो संदिग्धों को पुलिस ने पकड़ा। तलाशी लेने पर इनके पास से एक-एक तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ मे दोनों ने अपना नाम हैदर अली निवासी काशीराम आवास योजना चांदमारी थाना शिवपुर जिला वाराणसी व अब्दुल हकमी निवासी सदर बाजार थाना कैंट जिला वाराणसी बताया। दोनों की पहचान 25-25 हजार के ईनामियां के रूप में की गई। दोनों गैंगेस्टर एक्ट में वांछित थे और इसी मामले में इन पर ईनाम भी घोषित था। दोनों पर देवगांव कोतवाली में तीन-तीन मुकदमें पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed