फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two criminals accused of murder arrested in encounter with police

Azamgarh News: पुलिस से मुठभेड़ में हत्या के आरोपी दो बदमाश गिरफ्तार

Thu, 07 Sep 2023 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two criminals accused of murder arrested in encounter with police
निजामाबाद थाना क्षेत्र के परसहां गांव में हुए सोनकर दंपत्ति हत्याकांड का बृहस्पतिवार को पुलिस ने खुलासा किया। हत्याकांड को अंजाम देने वाले एक आरोपी को मुखबिर की सूचना पर निजामाबाद थाना पुलिस ने फरिहां चौक पर घेराबंदी कर पकड़ा तो जहानागंज क्षेत्र में पुलिस टीम पर पिकअप चढ़ा कर फरार हुए अभियुक्त को जहानागंज पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि 25 जून की रात निजामाबाद के परसहां गांव निवासी विश्वनाथ सोनकर व उनकी पत्नी शनीचरी देवी की बाहर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। महिला के हाथ काट कर पहने हुए जेवरात भी लूट लिए गए थे। खुलासे को लेकर चार टीमें गठित हुई थीं। निजामाबाद थाना पुलिस को बृहस्पतिवार को मुखबिर सूचना मिली कि परसहां में हत्याकांड को अंजाम देने वाला युवक चेकपोस्ट की तरफ से बाइक से आ रहा है। पुलिस ने वहीं घेराबंदी की। बाइक सवार के आने पर पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। घेराबंदी कर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसने अपना नाम नसीम उर्फ लंबू बताया। उसने हत्या में शामिल होना स्वीकार किया। वह साथियों के साथ पशुओं की चोरी कर वध के लिए बिहार ले कर जाता है। बताया कि 12 अगस्त को जहानागंज थाना के शुम्भी नहर पुलिया पर ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों पर पिकअप चढ़ा कर भागने की घटना में भी वह शामिल था। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चापड़ भी बरामद कर लिया। हत्या में पांच साथी शामिल थे। नसीम रानी की सराय थाने का टॉपटेन अपराधी है।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि बृहस्पतिवार को जहानागंज थाना के धनहुआ मुसरौटी गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों को रोने का प्रयास किया गया। इस दौरान बदमाश बाइक मोड़ कर भागने का प्रयास किए। तो पीछ़े बैठका बदमाश गिर गया। पुलिस से घिरने पर उसने पास रखे तमंचे से फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मो. जुबैर उर्फ वकील निवासी बम्हौर थाना मुबारकपुर बताया। इसके पास से पुलिस ने तमंचा कारतूस के साथ ही सोनकर दंपत्ति से लूटर गसर कड़ा बरामद किया है। अन्य तीन की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed