फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two corona positives were found again at the railway station

रायल्टी न जमा करने वाले ईंट भट्ठों पर कच्ची ईंटे तोड़वाई

Sat, 20 Mar 2021 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Two corona positives were found again at the railway station
अंबारी। फूलपुर तहसील क्षेत्र में रायल्टी न जमा करने वाले ईंट भट्ठों के खिलाफ शनिवार को एसडीएम रावेंद्र सिंह और जिला खान निरीक्षक सुनील कुमार द्वारा कार्रवाई की गई। इस दौरान भट्ठों पर तैयार कच्ची ईंटों को ट्रैक्टर के जरिए तोड़वा दिया गया। साथ ही एसडीएम ने चेतावनी दी कि यदि रायल्टी जमा नहीं की तो ईंट भट्ठों का संचालन बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम रावेंद्र कुमार सिंह एवं जिला खनन अधिकारी सुनील कुमार द्वारा एसबी ईंट भट्ठा चक बरभनी , बीकेओ ईंट भट्टा पल्थी एवं पूरा गड़ेरिया, गोबरहा कनेरी, छज्जो पट्टी, सुमहाडीह, कलाफ़तपुर आदि ईंट भट्टों के संचालकों को रॉयल्टी जमा करने की चेतावनी दी गयी। वही उपजिलाधकिारी रावेंद्र कुमार सिंह ने 2015 - 16 से रॉयल्टी जमा न मिलने पर चकबभनी ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर लगाकर कच्चे ईंट को रौदवा दिया। उपजिलाधिकारी रावेन्द्र कुमार सिंह ईंट भट्ठा संचालको को चेतावनी दी है कि रॉयल्टी न जमा करने पर ईंट भट्टों पर वैधानिक कार्रवाई करते हुए संचालन बन्द करवा दिया जाएगा। फूलपुर तहसील क्षेत्र में कुल 81 ईट भट्ठे है। जिसमे 44 भट्ठों का कुल 1 करोड़ 43 लाख रुपये रॉयल्टी बाकी है। इस मौके पर नायब तहसीलदार सुशील कुमार, खनन अधिकारी सुनील कुमार एवं पुलिस बल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed