फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two communities face to face in land dispute, Naib Tehsildar took over

भूमि विवाद में दो समुदाय आमने-सामने, नायब तहसीलदार ने संभाला

Mon, 14 Sep 2020 06:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
Two communities face to face in land dispute, Naib Tehsildar took over
सरायमीर। निजामाबाद थाना क्षेत्र के निकामुद्दीनपुर मौजा में एक समुदाय के लोग अपनी जमीन पर चहारदीवारी बना रहे थे। दूसरे समुदाय के लोगों ने काम को रुकवा दिया। मामला दो समुदायों का होने के कारण प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। नायब तहसीलदार के नेतृत्व में मौके पर निजामाबाद पुलिस ने मामले का निस्तारण कराया।
विज्ञापन

सरायमीर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी हनुमान यादव पुत्र भागवत यादव ने अपने हिस्से की चार बिस्वा जमीन अकरम पुत्र कलीम निवासी दरिखा शेख अहमदपुर को तीन साल पूर्व बेच दी थी। उसी जमीन पर अकरम चहारदीवारी बनावा रहे थे। दूसरे पक्ष से रामाश्रय यादव पुत्र बीरबल यादव ने मौके पर आकर निर्माण कार्य को रोक दिया। इसकी सूचना इंस्पेक्टर निजामाबाद को दी गई। राजस्व टीम के साथ पहुंचे नायब तहसीलदार शैलेंद्र सिंह ने खेत की पैमाइश कराई और मामले कानिस्तारण कराया। मामला दो समुदाय के होने के कारण भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed