फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two climbers who recovered 65 thousand from the complainant

फरियादी से 65 हजार की वसूली करने वाले दो चढ़े हत्थे

Sun, 26 Dec 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two climbers who recovered 65 thousand from the complainant
आजमगढ़। निजामाबाद के थाना प्रभारी को पैरवी के लिए देने के नाम पर 65 हजार रुपये की वसूली की गई थी। शनिवार को इसका आडियो वायरल होने पर एसपी ने संज्ञान में लिया। उसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और फरियादी का पैसा वापस कराया। इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

निजामाबाद कस्बा के तेेलीपुर निवासी मतीन अहमद की जमीन का विवाद पड़ोसी से चल रहा था। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो दलाल सक्रिय हो गए। पुलिस में पैरवी करने के नाम पर त्रिमुहानी गांव निवासी रामेश्वर उर्फ बबलू दुबे व साकिब निवासी तेलीपुर ने मामले की पैरवी करने के नाम पर 65 हजार रुपये वसूल किए। इसके बाद भी मतीन के जमीन में चहारदीवारी का निर्माण नहीं शुरू हो पाया। इस बीच मतीन का एक 65 हजार रुपये के लेनदेन का आडियो वायरल हो गया। बात एसपी तक पहुंच गई। उसके बाद निजामाबाद पुलिस सक्रिय हुई और मतीन की तहरीर पर शनिवार को साकिब व रामेश्वर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। शाम तक पुलिस ने मतीन का पूरा पैसा वापस करवा दिया। रविवार को पुलिस ने रामेश्वर व साकिब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed