फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two candidates caught copying in TGT exam, FIR

टीजीटी परीक्षा में नकल करते पकड़े गए दो परीक्षार्थी, एफआईआर

Sun, 08 Aug 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two candidates caught copying in TGT exam, FIR
आजमगढ़। प्रशिक्षित स्नातक परीक्षा 2021 के दूसरे दिन अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए दो परीक्षार्थियों को पकड़ा गया, उक्त दोनों परीक्षार्थियों के खिलाफ संबंधित केंद्रों के व्यवस्थापकों ने स्थानीय थाने में संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जिले में दो दिवसीय टीजीटी की परीक्षा कराई गई। पहली पाली में 17 केंद्र व दूसरी पाली में 14 केंद्रों पर परीक्षा हुई। दूसरे दिन आयोजित परीक्षा की पहली पाली में 7865 में से 878 और दूसरी पाली में 772 परीक्षार्थियों ने सख्ती के चलते परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में कुल 17 केंद्रों पर 6987 परीक्षार्थी शामिल हुए। एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान इंटर कालेज सठियांव में एक परीक्षार्थी को पर्ची के माध्यम से नकल करते हुए कक्ष निरीक्षक ने पकड़ लिया। उसके पास से नकल की पर्ची बरामद हुई। केंद्र व्यवस्थापक ने मुबारकपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराया है। वहीं दूसरी पाली में कुल 14 केंद्रों पर 12720 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। डीएवी डिग्री कालेज में दूसरी पाली में शामिल एक परीक्षार्थी को कक्ष निरीक्षक ने पर्ची से नकल करते हुए पकड़ लिया। उसके पास से एक पर्ची बरामद हुई। केंद्र व्यवस्थापक ने शहर कोतवाली में संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed